रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिन्दादीरी गांव में बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गांव में छापेमारी कर घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई की देर रात सिसई थाना क्षेत्र के बघनी गांव के चार युवक ऑल्टो कार से बिन्दादीरी गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें बकरी चोरी के संदेह में पकड़ लिया। इस दौरान कार चालक गुड्डू अंसारी मौके से फरार हो गया, जबकि दिलदार अंसारी, फिरोज अंसारी और नेजाम अंसारी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा。 यह भी पढ़ें- झारखंड...