रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में 'जीवन जीने की कला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उज्जैन से आए प्रेरणास्रोत अरुण ऋषि ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य लाभ के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से 15 सेकंड ताली बजाकर बिना दवाइयों के भी शरीर को निरोगी रखा जा सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित करने पर जोर देते हुए उन्होंने बिना टूथपेस्ट, चाय-कॉफी, शैंपू और शेविंग के भी प्राकृतिक रूप से स्वस्थ व सुंदर रहने के गुर सिखाए। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया, प्रमोद सारस्वत ने मंच संचालन और ललित कुमार पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापन ...