रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनगांव गांव में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद वाहन मालिक कृष्णा महतो के सामने आर्थिक और कामकाज से जुड़ी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कृष्णा महतो ने अन्य दिनों की तरह रात में अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया था। सुबह जब वह वहां पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब मिला। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर वाहन की खोजबीन शुरू की। गांव के आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर तलाश की गई, लेकिन देर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली का कोई सुराग नहीं मिल सका。

घटना की जानकारी घटना ...