रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को पिर्रा, हाजी चौक और लहना में छापामारी अभियान चलाया। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में चार लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। इन पर कुल 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पिर्रा के गहनु साहू पर 7200 रुपये, हाजी चौक के शाहबाज खान पर 18 हजार, लहना की पार्वती देवी पर 18 हजार और लहना के सियासन साहू पर 28,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मौके पर नवनीत चौबे, भीम सिंह, बलराम प्रसाद और मिथुन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...