रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की टीम ने बुधवार को उषामातु और दलादिली क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दो लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। दोनों पर कुल 1,22,544 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उषामातु निवासी भुनेश्वर महतो, पिता हरिलाल महतो पर 1,04,544 रुपये और दलादिली स्थित सरना होटल के महावीर उरांव, पिता कोमा उरांव पर 18,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। छापामारी में रांची से आई विभागीय टीम भी शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...