Ranchi News: बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। बीजूपाड़ा-खलारी मार्ग पर कमाती मोड़ के समीप बुधवार की शाम बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमाती गांव निवासी 50 वर्षीय महावीर महतो के रूप में हुई है। घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। बताया जाता है कि महावीर महतो अपने खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: खेत में गिरे नंगे बिजली तार ने ली युवक की जान, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया महावीर महतो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.