रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल निवासी 45 वर्षीय महादेव कुजूर की शुक्रवार सुबह बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महादेव अपने घर में किसी कार्य के दौरान विद्युत संपर्क में आ गए। परिजनों को जब तक इसकी जानकारी मिली, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। महादेव कुजूर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में झारखंड पुलिस में कार्यरत थे। वह कृषि कार्य के सिलसिले में अवकाश लेकर घर आए हुए थे। यह भी पढ़ें- बगोदर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत घटना की सूचना मिलते ही विधायक सुरेश बैठा मृतक के घर पहुंचे, शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया...