रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में शनिवार को भादो कृष्ण पक्ष की पहली तिथि पर त्रिपुष्करयोग के संयोग में 946वें खिचड़ी भंडारे का आयोजन हुआ। भगवान श्रीधर लक्ष्मीवेंकटेश्वर का नित्याराधन, महाआरती, महाभोग और महास्तुति के साथ मंत्रोच्चारपूर्वक विशेष पूजन संपन्न किया गया। पूजा के बाद आयोजित भंडारे में 1617 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...