रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में शनिवार को आषाढ़ कृष्णपक्ष चतुर्थी पर 938वें खिचड़ी भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 1,342 श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक अनुष्ठानों से हुई। वेद, उपनिषद और सूक्त मंत्रों के साथ भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर की विधि-विधान से विशेष आराधना की गई। महाआरती के बाद भगवान को खिचड़ी का महाभोग लगाया गया।मुख्य यजमान रांची निवासी शशि भूषण सिंह और उनकी पत्नी बीना सिंह थे। कार्यक्रम में रामअवतार नारसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नारसरिया की प्रमुख भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...