रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निवर्तमान वाइस चेयरमैन सह अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने राज्यभर के अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस बार चेयरमैन या वाइस चेयरमैन का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। लगातार 15 वर्षों तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने कहा कि काउंसिल में निर्वाचित हुए नए और महिला सदस्यों की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए वे पद की दौड़ से खुद को अलग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य के रूप में अधिवक्ताओं की सेवा और नए पदाधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...