रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। दीपावली और काली पूजा के नजदीक आने के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नव' के प्रभाव से हो रही लगातार बारिश ने कुम्हारों और मूर्तिकारों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से धूप न निकलने के कारण मिट्टी के दीये, खिलौने और मां काली की प्रतिमाएं तैयार करने का काम प्रभावित हुआ है। मिट्टी के सामान न सूखने से निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई है, जिससे तय समय पर प्रतिमाओं को पूजा समितियों को सौंपना मूर्तिकारों के लिए बड़ी चुनौती है। धूप न मिलने से पूरा काम पिछड़ रहा यह भी पढ़ें- Ranchi News: बारिश से कुम्हारों का काम प्रभावित , काली पूजा की प्रतिमाएं तैयार करना मुश्किल बारिश से मिट्टी के काम पर असर बारिश और नमी के चलते काली प्रतिमाओं पर चढ़ाई गई मिट्टी गीली है, जिससे उन्हें सटीक आकार देने, बारीक डिजाइन उक...