Ranchi News: बारिश में हुए सभी ब्रेक डाउन दुरुस्त, देवघर संचरण लाइन आठ दिन में बनेगी
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आंधी-तूफान और बारिश के कारण पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बहाल करने में बिजली वितरण निगम की टीमों को लगातार फॉल्ट का सामना करना पड़ा। इस दौरान 200 से अधिक पेड़ गिरने और 80 से ज्यादा बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना रही। कई जगह बिजली के तार पेड़ों की चपेट में आने से टूट गये। कुछ स्थानों पर पोल खड़े करने से पहले सड़क या लाइन पर गिरे पेड़ों को हटाना पड़ा। इसके बाद ही पोल लगाने और तार जोड़ने का काम किया जा सका। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह एमडी जेबीवीएनएल के श्रीनिवासन को अवगत कराया गया है कि सभी लाइनें दुरुस्त कर ली गई हैं। केवल देवघर-जरमुंडी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन टावर गिरने से टूटी हुई है और इस टावर को खड़ा करने में एक हफ्ते का समय लगेगा। तब तक वैकल्पिक ट्रांसमिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.