रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मार्ग पर आजसू प्रधान कार्यालय सिल्ली के समीप मंगलवार देर शाम मूसलाधार बारिश के दौरान एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। रात करीब नौ बजे हुई इस घटना में सिल्ली स्वास्थ्य केंद्र की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी और एक कार पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कार में रामगढ़-गोला के पत्रकार मनोज कुमार मिश्रा अपने साथियों के साथ टाटा से गोला लौट रहे थे। सूचना मिलने पर मुरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: भारी बारिश से चक्रधरपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में जलजमाव, घरों में घुसा पानी करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 10 बजे मार्ग...