रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बुधवार अहले सुबह खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति की बड़ी समस्या तो नहीं आई। लेकिन, मेघगर्जन के दौरान लोकल फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर खराब होने की समस्या आई। रुक-रुक बारिश होने के कारण लोकल फॉल्ट की मरम्मत में घंटों का समय लग गया। इसके कारण कई मोहल्लों के बिजली उपभोक्ताओं को घंटों बिजली आपूर्ति से रूबरू होना पड़ा। रातू रोड में सुबह सात बजे से बिजली गुल रही। यहां 11 केवी ब्रांच केबल में लाह कोठी क्षेत्र में समस्या आई थी। इसके कारण लोग बाधित बिजली आपूर्ति से परेशान रहे। इस समस्या का समाधान दोपहर करीब 2.27 बजे के आासपास हो पाया। कठर टोली बहुबाजार में अहले सुबह तीन बजे ट्रांसफॉर्मर में खराबी आई थी। बीच में मरम्मत कार्य भी किया गया। लेकिन, दोबारा खराब हो गया। बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा ...