Ranchi News: बारिश में जू के वन्यजीवों की बढ़ी सुरक्षा, बीमारी से बचाव के किये व्यापक इंतजाम
रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: ओरमांझी। मानसून के दौरान जानवरों और पक्षियों को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बारिश के मौसम में संक्रमण और कीड़े-मकोड़ों से होने वाली बीमारियों की आशंका को देखते हुए उद्यान में व्यापक स्तर पर सुरक्षा और बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। सभी जानवरों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, वहीं आवश्यक वैक्सीन भी लगाई गई है। उद्यान प्रशासन द्वारा सभी केजों के बाहर कीबो नामक स्प्रे का नियमित छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा केजों के आसपास चुना और पोटाश भी डाला जा रहा है, ताकि कीड़े-मकोड़ों और संक्रमण फैलाने वाले जीवों पर नियंत्रण रखा जा सके। पक्षियों के पिंजरों को बारिश से बचाने के लिए ऊपर प्लास्टिक की ढकाई की गई है। वहीं शेर, बाघ और ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.