रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: खूंटी, हिटी। सोमवार देर रात से मंगलवार तक जिलेभर में हुई लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही। शहर से गांव तक कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जबकि कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैलने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई निचले इलाकों में पानी जमा होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। जिला सांख्यिकी शाखा की ओर से जारी दैनिक वर्षापात प्रतिवेदन के अनुसार मंगलवार को जिले में कुल 372.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि औसत वर्षापात 74.6 मिलीमीटर रहा। प्रखंडवार सबसे अधिक 115.8 मिलीमीटर बारिश रनिया में...