रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम बारिश के दौरान शहर में संभावित जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। निगम के अनुसार, पिछले दो दिनों में शहर के 12 स्थानों से जलजमाव की सूचना मिली। इसके बाद क्विक रिस्पांस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोटर पंप, सुपर शकर मशीन, जेसीबी व सफाई मित्रों की सहायता से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की और स्थिति को सामान्य किया।

जलजमाव की जानकारी निगम ने बताया कि इस दौरान वार्ड 28 की बर्फ फैक्ट्री गली, वार्ड 25 में बिजली ऑफिस के पास, वार्ड 26 के अशोकपुरम रोड, वार्ड 27 के किशोरगंज रोड नंबर 6 व इरगुटोली, वार्ड 32 में विजय पथ, वार्ड 33 में राधा नगर, आनंद नगर व शांति नगर, वार्ड 34 के पाव टोली व विद्यानगर (स्वर्णरेखा नदी के पास) समेत कई अन्य वार्डो...