रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कर्रा प्रखंड क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बारिश और खराब मौसम के बावजूद सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा चौक-चौराहों पर उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कर्रा थाना परिसर में थाना प्रभारी राजू कुमार, जरियागढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ स्मिता नगेशिया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा में चिकित्सा प्रभारी डॉ. पीसी झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पटेल बीएड कॉलेज काटमकुकु लोधमा में प्राचार्य अनुराधा कुमारी, जरिया वन क्षेत्र कार्यालय में वनपाल राकेश कुमार, कस्तूरबा गांध...