Ranchi News: बाबूलाल मरांडी की विदेश यात्रा पर उठाया सवाल, जांच की मांग
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की कथित विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस पूरे मामले की जांच कराने और यात्रा का विस्तृत ब्योरा राज्य की जनता के सामने सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी विदेश यात्रा पर क्यों गए थे, किस देश में गए थे, किसके निमंत्रण पर गए थे और इस यात्रा का वास्तविक उद्देश्य क्या था? यदि वे ताजिकिस्तान गए थे, तो वहां उनका कार्यक्रम क्या था? क्या कोई राजनीतिक, सरकारी या आधिकारिक कार्यक्रम निर्धारित था? यदि कोई कार्यक्रम नहीं था, तो फिर इस विदेश यात्रा की आवश्यकता क्यों पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.