Ranchi News: बातचीत से निकला धनबाद कोर्ट की पार्किंग समस्या का हल
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची। धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं और मुकदमों के सिलसिले में आने वाले लोगों की पार्किंग की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। इस मामले में धनबाद बार एसोसिएशन की ओर से दायर जनहित याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने निष्पादित कर दिया। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सुनवाई के दौरान किसी भी पक्ष ने मामले को टकराव के रूप में नहीं लिया। सभी पक्षों ने बातचीत के जरिए व्यावहारिक समाधान निकालने का प्रयास किया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी कोर्ट को भरोसा दिया था कि वे हड़ताल जैसे रास्ते नहीं अपनाएंगे। वहीं, प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.