Ranchi News: बाइक-स्कूटी की टक्कर में पिता-पुत्रियों समेत चार घायल
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के साईं मंदिर सड़क पर ताबेर हुंटार मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे बाइक और स्कूटी की टक्कर में पिता और उनकी दो पुत्रियों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लापुंग के ताबेर खुर्द गांव निवासी 37 वर्षीय राजेश मुंडा, उनकी 13 वर्षीय बेटी निकिता कुमारी, 3 वर्षीय बेटी निक्की कुमारी और बाइक सवार बेड़ो के मुड़ामू गांव निवासी 18 वर्षीय रौशन महतो शामिल हैं। सभी के पैर में चोट लगी है। ग्रामीणों की मदद से सवारी चालक भुनेश्वर गोप ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. काजोल ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। राजेश मुंडा ने बताया कि वह पत्नी और दोनों बेटियों के साथ लापुंग जा रहे थे। इसी दौरान सामने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.