रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची। हरमू बाइपास रोड में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना मंगलवार दोपहर की है। इस संबंध में नरकोपी निवासी जियाउल आलम ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जियाउल आलम ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को हरमू बाइपास रोड में जा रहे थे। इसी दौरान पॉकेट से मोबाइल निकालकर बात करने लगे। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Noida News: मंदिर जा रहे किशोर से मोबाइल छीना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...