Ranchi News: बाइक चोरी केस में तीन सगे भाइयों की जमानत खारिज
रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रांची। अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने वाले कथित गिरोह से जुड़े तीन सगे भाइयों रोहित सिंह, अंकित सिंह और बुचन सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। तीनों 6 जून से न्यायिक हिरासत में है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि 5 जून को बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक पर अपराध निरोधक जांच के दौरान पुलिस से पूछताछ में स्वीकारा था किया कि बाइक चोरी की थी और उस पर फर्जी पंजीकरण संख्या लगी थी। साथ ही रिम्स क्षेत्र से चोरी की गई एक स्कूटी बेचने तथा समीर मुंडा के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिलों की बिक्री करने की बात भी सामने आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.