Ranchi News: बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक घायल
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बुढ़मू मुख्य पथ पर चटवल मोड़ के समीप सोमवार देर शाम सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान मसमानो गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश उरांव और 21 वर्षीय मोहित उरांव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों के सिर में चोट लगी है। बताया गया कि दोनों युवक कहीं से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान चटवल मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.