Ranchi News: बहुबाजार में धूमधाम से मनाया गया करम मिलन समारोह
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बहुबाजार में रविवार को धूमधाम से करम मिलन समारोह मनाया गया। आयोजन झारखंड आदिवासी विकास समिति ने की। कार्यक्रम का संचालन व अगुवाई समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने की। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मांदर सम्रामट मनपुरन नायक, राजू केरकेट्टा, लोक कलाकार बलेस नायक, मानसिंह मुंडा की टीम ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी औ मांदर-नगाड़ों की धुनों पर व पारंपरिक लोक गीतों के माध्यम से दर्शकों को झूमाया। इस दौरान बहुबाजार चौक में काफी भीड़ दर्शकों की हो गई थी। आकर्षक विद्युत सज्जा में लोग आधुनिक नागपुरी गीतों में झूम रहे थे। वहीं, कलाकार भी क्रमवार एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दे रहे थे। मौके पर संतोष तिर्की, रफायल हंस, सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.