रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। जायसवाल समाज, मुरहू की ओर से रविवार को व्याहुत कलवार जायसवाल धर्मशाला में भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्रबाहु पूजनोत्सव सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हुए। समारोह में जायसवाल बिजनेस एसोसिएशन के पारस जायसवाल ने समाज के लोगों से अपने समाज के प्रतिष्ठानों से ही क्रय-विक्रय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और व्यापारिक सहभागिता से समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। इस अवसर पर अनिल भगत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से परिवार और समाज के लोगों से मिलने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Siwan News धार्मिक आयोजन संस्कृति व गौरवशाली परंपराओं से परिचित...