रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू थाना क्षेत्र के बरियातू रोड में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पिछले दिन रात में वाहन पड़ाव से वसूली को लेकर दो लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ तोड़फोड़ की। इस वजह से कॉम्प्लेक्स में मौजूद ग्राहक व कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। विरोध करने पर हमलावरों ने शॉपिंग प्रतिष्ठान के एएसएम हिमांशु कुमार के साथ मारपीट की। उनके दांत तोड़ दिए। हो-हल्ला के बीच हमलावरों ने कैश काउंटर से रुपये भी लूट लिए। इससे पूर्व वाहन पड़ाव का संचालन करने वाले पप्पू खान और जसीम खान ने अपने आदमियों के सहयोग से रवि सिंह व प्रिंस कुमार की जमकर पिटाई की। मारपीट की घटना में रवि सिंह का सिर फूट गया और शरीर के विभिन्न अंगों में अंदरूनी चोट लगी। मामले में विशाल मेगा मार्ट के एएसएम की लिखित शिकायत प...