रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। बढ़ाईटांड़ पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की बढ़ती परेशानी को लेकर हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्रामीण विकास विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग ने संबंधित अभियंताओं से पुल की स्थिति और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है। अभियंताओं की ओर से स्थल निरीक्षण कर पुल की वर्तमान स्थिति, क्षति के कारण और मरम्मत या आगे की जरूरत से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पुल को क्षेत्र की लाइफलाइन बताते हुए खबर में छात्राओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों की समस्याओं को सामने रखा गया था। पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन, पढ़ाई, खेती-किसानी और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। नदी में पानी रहने के कारण सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की समस्या भी बनी हुई है। ग्रामीणों...