रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के तोडांग पंचायत अंतर्गत बड़ानी गांव के जोजोऊली एवं तुम्बाऊली टोला के ग्रामीण आज भी बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की, जिसमें आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो शामिल हुए। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि बड़ानी से बीरंबाकी मुख्य सड़क से दोनों टोलों की दूरी महज 100 से 200 मीटर है। इसके बावजूद अब तक गांव में बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्षों पूर्व मुख्य सड़क से लोहे के पोल और बिजली के तार लगाए गए थे, लेकिन गांव के लोगों को इसका लाभ नहीं मिला। कुछ माह पहले सीमेंट के पोल और नए तार लगाए गए, लेकिन दोनों टोलों में एक भी बिजली का पोल नहीं लगाया गया।

बिजली क...