Ranchi News: बड़गाई जमीन के मामले पर अब दो दिसंबर को सुनवाई
रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बड़गाई जमीन घोटाले से जुड़े मामले में हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल दो आपराधिक याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। सोरेन की ओर से दोनों मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जवाब पर प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। अदालत ने दोनों मामलों की अगली सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। हेमंत सोरेन ने पीएमएलए की विशेष अदालत के दो अलग-अलग आदेशों को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इनमें एक याचिका पीएमएलए कोर्ट की ओर से उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के आदेश के खिलाफ है, जबकि दूसरी याचिका अभियोजन स्वीकृति के बिना संज्ञान लेने के आदेश को चुनौती देते हुए दाखिल की गई है। जमीन के कथित फर्जीवाड़े के मामले में ईडी ने झामुमो नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.