Ranchi News: बड़गाईं अंचल कार्यालय के प्रशासी पदाधिकारी से मांगी 20 लाख रंगदारी
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बड़गाईं अंचल कार्यालय में पदस्थापित सहायक प्रशासी पदाधिकारी (एएओ) कुमार हिमांशु से अपराधियों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। हिमांशु ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि वह 23 अगस्त को कार्यालय से घर जा रहे थे। दोपहर में उन्हें मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने कॉल किया। उसने कुछ जानकारी लेने के बाद 20 लाख की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी। इधर, पुलिस टीम फोनकर्ता की कॉल डिटेल निकाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, अपराधियों ने पदाधिकारी को अगले दिन 24 अगस्त को दोबार फोन किया। प्रशासी पदाधिकारी को धमकी दी कि उनकी हत्या के लिए शूटर रवाना हो चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.