Ranchi News: बड़कीटांड गांव में नाली बनी नहीं, राशि की हो गई भुगतान
रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड की लोवादाग पंचायत के बड़कीटांड गांव में 15वें वित्त आयोग की राशि से प्रस्तावित नाली निर्माण योजना करीब चार वर्षों से अधर में लटकी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण के नाम पर लगभग 75 हजार रुपये की राशि एसके ट्रेडर्स को भुगतान कर दी गई, जबकि अब तक न तो नाली का निर्माण हुआ और न ही निर्माण सामग्री गांव पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में बारिश का पानी कई घरों में घुस जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशि का भुगतान एमबी (मेजरमेंट बुक) तैयार किए बिना किया गया। पंचायत और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.