Ranchi News: बड़कागढ़ में तांत्रिक विधि से हवन, 3 दिन प्रज्वलित रहेगा कुंडा
रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। महाष्टमी पर बड़कागढ़ में दुर्गा पूजा पर तांत्रिक विधि से महाहवन हुआ। इसमें राजपरिवार के सदस्य शामिल हुए। महाष्टमी को मां भगवती चिंतामणि व नवपत्रिका देवी उपवास में रहती हैं। यहां 19 को सुबह 5:30 बजे से महाष्टमी पूजा होगी और 7:53 बजे संधि बलि दी जाएगी। इसके बाद महानवमी का आगमन होगा। हवन पूजा पुरोहित सदन गोपाल शर्मा ने कराई। हवन कुंड चार फीट गहरा और तीन फीट चौड़ा है। इसे तांत्रिक पद्धति से तैयार कर सफेद, हरे, काले और लाल पताकों से सजता है। हवन सामग्री में चावल, जौ, तिल, गुड़, घी, मधु और बेलपत्र मिलाए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दुर्गाबाड़ी मंदिर में महासप्तमी की अधिक पूजा, संध्या आरती में उमड़े श्रद्धालु भोग में गड़ी, गुड़, बताशा, इलायची दाना, काजू, किशमिश और छुहारा अर्पित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.