Ranchi News: बच्चों ने राखी बना स्पीड पोस्ट से भेजना सीखा
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: बुंडू, प्रतिनिधि। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बुंडू में बुधवार को डाक विभाग की ओर से राखी प्रतियोगिता सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दक्षिणी अनुमंडल रांची के सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी की मौजूदगी में बच्चों ने आकर्षक राखियां तैयार कीं। इसके बाद राखियों को लिफाफे में रखकर डाक विभाग के माध्यम से स्पीड पोस्ट किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से क्विज और ब्रेन ट्विस्टर के सवाल पूछे गए। बच्चों ने उत्सुकता के साथ सवालों के जवाब दिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज में राखी निर्माण प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.