रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। संत माईकल स्कूल, मुरी में शनिवार को नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ ग्रीन डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चे हरे रंग के परिधान पहनकर पहुंचे। किसी ने आम, अंगूर, पेड़, हरा मक्का, भिंडी, मिर्च, पालक, कद्दू, पपीता और अमरूद का रूप धारण किया, जिससे विद्यालय परिसर हरियाली के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रीना साहू ने किया। उन्होंने बच्चों को हरे रंग का महत्व बताते हुए कहा कि यह समृद्धि, उर्वरता और प्रकृति का प्रतीक है। साथ ही हरी सब्जियां और फल खाने के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पौधारोपण कर बच्चों को हरियाली संरक्षण का दिया संदेश विद्यालय के निदेशक डॉ. राकेश कुमार ...