रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीन कॉलोनी में पड़ोस की महिलाओं ने आसिया परवीन नामक महिला की आंख क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़िता के आवेदन पर शनिवार को केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि एक जून की शाम सूचक के बच्चे व अन्य बच्चों में झगड़ा हो रहा था। तभी अख्तरी खातून, सहानी, काजल व छोटी वहां आ गईं। हरवे-हथियार से लैस महिलाओं ने आसिया से मारपीट कर हमला कर दिया। इसमें उनकी आंख के नीचे गहरे जख्म हो गए और आंख से दिखना बंद हो गया। हमले के बाद सभी नामजद महिलाएं मौके से फरार हो गईं। घटना के बाद परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, 12 पर केस दर्ज पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...