Ranchi News: बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : सीजेएम
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। नालसा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शुक्रवार को मुरहू स्थित लक्ष्मी नारायण हाई स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। झालसा रांची एवं पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी तरह के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय इसकी जानकारी अभिभावकों और संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.