रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। यूनिसेफ झारखंड और नव भारत जागृति केंद्र (एनबीजेके) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को होटल रेडिसन ब्लू में 'वॉइसेस ऑफ चेंज: चाइल्ड रिपोर्टर्स कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राज्य भर से आए बाल पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार ने बाल पत्रकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य केवल उनके लिए नहीं, बल्कि उनके साथ मिलकर गढ़ा जाना चाहिए। बच्चों को अपनी समस्याओं की पहचान करने, अपनी बात रखने और उनके समाधान में भागीदारी का पूरा अवसर मिलना आवश्यक है। इसके लिए सरकार, विद्यालय, परिवार और समाज को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि बच्चों की आवाज नीति निर्माण तक पहुंच सके। यह भी पढ़ें- Ranchi N...