रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची। छह वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में जेल में रहकर ट्रायल फेस कर रहे अभियुक्त सुशील एक्का को पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने शुक्रवार को दोषी करार दिया। साथ ही सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। उस पर बच्ची को घर में अकेली पाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। अभियुक्त 6 मई 2025 से लगातार जेल में है। घटना को लेकर डोरंडा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसकी मां ने घटना का समर्थन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...