Ranchi News: बगडू में मां-शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर आज
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। आर्ट ऑफ लिविंग श्रीश्री अकादमी खूंटी एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर को खूंटी के बगडू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क मां एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। यह जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग खूंटी की शिक्षिका कल्याणी शाहदेव ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, नवजात एवं शिशुओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण एवं स्तनपान संबंधी परामर्श, टीकाकरण तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर में रांची से चिकित्सकों की टीम भी पहुंचेगी। आयोजन के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। शिविर के आयोजन को सफल बनाने में आर्ट ऑफ लिविंग श्रीश्री अकादमी नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.