रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लोन के एवज में बंधक रखी संपत्ति को बेचने का मामला सामने आया है। लोनधारक ने बैंक के साथ धोखाधड़ी कर सील को तोड़कर बारी-बारी से तीन लोगों को फ्लैट बेच दिया। मामले में बैंक शाखा के मुख्य प्रबंधक आनंद कौशल ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें सुलोचना केसरी, रंजीत प्रसाद केसरी व विकास शर्मा को आरोपी बनाया गया है। आरोप लगाया है कि 2012 में सुलोचना और रंजीत ने बीओआई से ऋण लिया था। ऋण के एवज में उन्होंने अपनी अचल संपत्ति बैंक के पास बंधक रखी थी। ऋण की अदायगी नहीं होने पर 31 दिसंबर 2020 को खाते को एनपीए घोषित किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन की अनुमति मिलने पर 23 सितंबर 2025 को बैंक ने सरफेसी अधिनियम के तहत संबंधित फ्लैट का विधिवत भौतिक कब्जा...