रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बिजली सर्विस स्टेशन के निकट सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मचारी चंद्रदीप कुमार के घर में शुक्रवार की देर रात पांच हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने चंद्रदीप कुमार और उनकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब दो घंटे तक घर में लूटपाट की। अपराधी घर से 40 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, दो मोबाइल फोन, सीसीटीवी का डीवीआर, दो जोड़ी जूते, कागजात से भरा बैग समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। चारदीवारी फांदकर घर में घुसे अपराधी:

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, पांचों अपराधी लकड़ी की सीढ़ी के सहारे चारदीवारी फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद पिस्टल के बल पर चंद्रदीप कुमार और उनकी पत्नी ...