Ranchi News: बंद राइस मिल में चोरी के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, तीन फरार
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी स्थित बंद पड़े राइस मिल में चोरी के मामले में पुलिस ने सुरक्षा गार्ड लिवांस कच्छप को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। लिवांस मूल रूप से बेड़ो का रहने वाला है और मिल में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। चोरी में शामिल तीन अन्य आरोपी खुदिया निवासी शेख परवेज, गुलबाज खान और कुटे निवासी शलिक खान फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सिकिदिरी थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात आरोपियों ने राइस मिल से तीन इलेक्ट्रिक मोटर और एक एलपीजी सिलेंडर चोरी कर लिया था। चोरी के सभी सामान झाड़ियों में छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में राइस मिल के केयरटेकर दीपक सिंह ने सिकिदिरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.