Ranchi News: बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवरात ले उड़े चोर
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: रांची। न्यू पुंदाग निवासी विवेक मिश्रा के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत तीन लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात को चोरों ने तब अंजाम दिया, जब विवेक परिवार के साथ ओड़िशा गए हुए थे। इस संबंध में विवेक ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। विवेक ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को वह परिवार के साथ ओड़िशा गए थे। 27 सितंबर को जब वह लौटे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा खुला हुआ था और उसमें रखे 65 हजार नगदी व सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पुंदाग में बंद पड़े फ्लैट का ताला तोड़कर नौ लाख के जेवर चोरी इसके बाद वह पुंदाग ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.