रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जामटोली गांव निवासी प्रेम उरांव की बाइक बुधवार को चुटूटोली पुरियो मैदान के पास से चोरी हो गई। प्रेम उरांव ने बताया कि वह फुटबॉल मैच देखने चुटूटोली पुरियो मैदान गए थे। उन्होंने अपनी बाइक मैदान के समीप खड़ी की थी। मैच देखने के बाद लौटे तो बाइक वहां नहीं मिली। आसपास खोजबीन करने के साथ लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्हें अज्ञात चोरों पर बाइक चोरी करने का संदेह हुआ। घटना के बाद प्रेम उरांव ने बेड़ो थाने में बाइक चोरी की लिखित शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...