रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रांची। एमएमके हाई स्कूल बरियातू द्वारा आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब एमएमके टाइगर ने अपने नाम कर लिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टाइगर ने एमएमके वीर को 2-0 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिए दोनों निर्णायक गोल फॉरवर्ड खिलाड़ी शाहनवाज ने किए। समापन समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- सुब्रतो कप फुटबॉल: संत जेवियर्स चाईबासा की अंडर-15 टीम बनी प्रमंडलीय चैंपियन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...