रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: फोटो है- रांची, संवाददाता। शहर के किनारे सुबह टहलते बुजुर्ग, स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चे और काम पैदल जाने के लिए निकलते लोग सबके लिए सबसे जरूरी रास्ता फुटपाथ होता है। लेकिन शहर के कई इलाकों में फुटपाथ पर ही सीमेंटेड बिजली के खंभे पड़े हैं। ऐसे में पैदल यात्रियों के लिए जगह नहीं होने से सड़क पर चलने को मजबूर है। साथ ही सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल यात्रा करना लोगों के लिए खतरे से कम नहीं है। बिजली विभाग की ओर से इन फुटपाथ पर कई वर्षों और महीनों से बिजली के खंभे रखें हुए हैं。

फुटपाथ पर पोल, राहगीर सड़क पर शहर के लालपुर, रिम्स रोड, कोकर, बरियातू, बजरंग नगर, बूटी मोड़, हरमू, एदलहातू और हरिहर सिंह रोड समेत कई इलाकों में सड़क के किनारे पर बिजली के सीमेंटेड पोल पड़े हुए हैं। कई जगहों पर ये खंभे फुटपा...