रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बूटी मोड़ के समीप रहने वाले फार्मासिस्ट दीपक कुमार लापता हो गए हैं। वह अपनी भतीजी को कोचिंग छोड़ने के लिए निकले थे। उसके बाद से वे लापता हैं। इस संबंध में उनकी पत्नी कोडरमा निवासी किरण कुमारी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। किरण कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को भतीजी के लिए किराए पर कमरा देखने नारायण इंस्टीट्यूट गए थे। उनकी भतीजी दोपहर में लौट आयी, जबकि उनके पति घर नहीं पहुंचे। भतीजी ने उन्हें बताया कि दीपक उसे बूटी मोड़ तक छोड़ने आए थे, इसके बाद वे कहां गए, इसकी जानकारी नहीं है। परिजनों के अनुसार, दीपक अपना मोबाइल घर पर छोड़ गए। आधार कार्ड और बैंक एटीएम कार्ड साथ ले गए थे। उसी दिन उनके खाते से पांच हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी भी मिली है। इसके बाद वह था...