रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बांझी गोली कांड के नायक सह झारखंड आंदोलनकारी फादर एंथोनी मुर्मू की 96 वीं जयंती मनाई गई। आयोजन झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को विधायक क्लब में की। मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि फादर एंथोनी मुर्मू क्रांति के एक चिंगारी थे, जिसने अलग राज्य के आंदोलन के साथ-साथ महाजनी प्रथा, अंधविश्वास, नशा उन्मूलन के खिलाफ महाजनों के खिलाफ जबरदस्त संघर्ष किया था। उनके संघर्ष, त्याग, बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। महतो ने कहा कि राजनीति में आने से पहले वे एक जेसुइट पादरी थे, जिसके कारण उन्हें फादर एंथोनी के नामा से जाना जाता था। बाद में वे सक्रिय राजनीति का रास्ता चुना और उनका विवाह बिबियाना से हुआ था। 1977 के आम चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर बिहार के राजम...