Ranchi News: फहीम खान समेत 53 बंदियों की समयपूर्व रिहाई का प्रस्ताव खारिज
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार ने विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों और गंभीर मामलों के सजावार बंदियों को बड़ा झटका दिया है। राज्य सरकार ने धनबाद के वासेपुर निवासी गैंगस्टर फहीम खान, हजारीबाग के अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाली समेत कुल 53 सजावार बंदियों की समयपूर्व रिहाई के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है। सरकार ने हत्या, सामूहिक दुष्कर्म, फिरौती के लिए अपहरण और रिहाई के बाद दोबारा अपराध की आशंका जैसे गंभीर बिंदुओं का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। बीते 30 जुलाई को हुई झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में इन प्रस्तावों पर विचार किया गया था। पर्षद ने सभी मामलों में जेल अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, प्रोबेशन पदाधिकारी और संबंधित न्यायालय की रिपोर्ट पर गंभीरता से मंथन किया। अब राज्य सरकार ने आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.